यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिंहल और मुलायम की मुलाकात से आजम खफा
चौरासी कोसी यात्रा को लेकर विहिप नेताओं से सपा मुखिया मुलायम सिंह की मुलाकात पर मंत्री आजम खान भड़क गए हैं।

जागरण ब्यूरो, लखनऊ। चौरासी कोसी यात्रा को लेकर विहिप नेताओं से सपा मुखिया मुलायम सिंह की मुलाकात पर मंत्री आजम खान भड़क गए हैं।
पढ़ें: विहिप की 84 कोसी पदयात्रा प्रतिबंधित
विवादित ढांचा गिराने वालों से हाथ मिलाने का मुस्लिमों में गलत संदेश जाने की आशंका जताते हुए आजम ने कहा कि अशोक सिंहल जैसों को इतना अधिक महत्व दिया जाना उचित नहीं।
पढ़ें: आदित्यनाथ को रोके जाने से हिंदू संगठनों में उबाल
मध्यस्थता सिर्फ बाबरी मस्जिद के पुनिनिर्माण के लिए ही हो सकती है। विहिप नेताओं से मुलाकात पर आजम ने मुलायम सिंह को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि विकास एजेंडे पर पूर्व प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस को इस मुलाकात के लिए विलंबित करना जरूरी नहीं था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर