विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी व भाजपा पर फिर बरसे आजम

By Edited By:
Published: Sun, 26 Jan 2014 05:38 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2014 07:37 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि गुजरात में कत्लेआम कराने वालों ने ही मुजफ्फरनगर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर, जागरण संवाददाता। उत्तार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि गुजरात में कत्लेआम कराने वालों ने ही मुजफ्फरनगर में दंगा कराया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर नरेंद्र मोदी के बयान गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए पर बोले, मोदी याद रखें कि हमारे नेता पहलवान भी हैं। यूपी पहले यूपी वालों का है। बाकी का बाद में है। लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कौन किस हैसियत में है।

मीडिया से मुखातिब आजम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा शर्मनाक है। सरकार ने पीड़ितों की मदद में किसी तरह की कंजूसी नहीं की। हालात को काबू करने के लिए मजबूत इंतजाम किए। उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया ने सिर्फ पीड़ितों के हालात दिखाए, जिससे जालिमों की मदद हुई। जालिम कौन हैं, किसने कहर बरपाया, हत्यारे कौन हैं, उनके बारे में नहीं दिखाया। मीडिया ने स्टडी टूर के दौरान हमारे साथ सभ्य व्यवहार नहीं किया। दंगे में भाजपा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस का रोल न बताया और न दिखाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।