यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अयोध्या समेत उप्र के कई शहरों में हाई अलर्ट
इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल के रहस्योद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या समेत विभिन्न धार्मिक नगरों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल के रहस्योद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या समेत विभिन्न धार्मिक नगरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया। भटकल ने बताया है किमोस्ट वांटेंड आतंकी तहसीन अख्तर इन शहरों में हमले की योजना बना रहा है।
पढ़ें: यूपी के ढाई दर्जन जिले संवेदनशील
आइजी कानून व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान यासीन द्वारा तहसीन का नाम लिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षकों व जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है। उन्हें तहसीन का स्केच भी मुहैया कराया गया है। हैदराबाद और दूसरे जगहों पर बम विस्फोट मामलों में वांछित अख्तर इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य है।
उधर, आतंकियों की सारनाथ में भी विस्फोट करने की तैयारी है। नगर में टूरिस्ट गाइड बनकर एक आतंकी के घूमने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। खुफिया एजेंसियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि आतंकी पुराने बाजार, घाट, प्रमुख ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बना सकते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर