विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलेम पर साथी कैदी ने जेल में गोली चलाई

By Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2013 10:01 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Jun 2013 02:14 AM (GMT+05:30)

मुंबई धमाकों के आरोपी अंडरव‌र्ल्ड डॉन अबू सलेम पर बृहस्पतिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल में हमला हुआ। सलेम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, जागरण संवाददाता। मुंबई में वर्ष 1993 में श्रृंखलाबद्ध धमाकों के आरोपी अंडरव‌र्ल्ड डॉन अबू सलेम पर बृहस्पतिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल में हमला हुआ। सलेम को साथी कैदी देवेंद्र जगताप ने गोली मारी जो उसके हाथ में लगी। घायल सलेम को अस्पताल ले जाया गया है। देवेंद्र 26/11 मुंबई हमले के आरोपी फहीम अंसारी के वकील शाहिद आजमी के कत्ल का आरोपी है।

पढ़ें: सलेम को जिग्ना ने भेंट की थी शर्ट

अबू सलेम से संबंधित अन्य खबरें

पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए सलेम पर जेल के भीतर दूसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले 2010 में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में दाऊद गिरोह का एक सदस्य हमला कर चुका है। इस हमले के बाद ही उसे तलोजा जेल स्थानांतरित किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात 8.30 बजे यह घटना घटी। सलेम के हाथ में एक गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है। हमले से हैरान पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचा और हमले की वजह क्या रही।

माना जा रहा है कि ताजा हमले के बाद उसके वकील उसे पुर्तगाल वापस भेजने की मांग और जोरशोर से उठाएंगे। पहली बार हमले के बाद से ही सलेम के वकील उसे पुन: पुर्तगाल भेजने की मांग करते आ रहे हैं। टाडा कोर्ट द्वारा उस पर मौत की सजा का प्रावधान वाली धाराएं लगाने के बाद भी उसका प्रत्यर्पण रद करने की मांग तेज हुई थी, लेकिन पुर्तगाल की शीर्ष अदालत ने भारत सरकार से मिले आश्वासनों के बाद सलेम की अर्जी खारिज कर दी थी। सलेम को मौत या 25 साल से अधिक सजा न दिए जाने की शर्त पर भारत को सौंपा गया था। महाराष्ट्र में जेल के अंदर कैदियों पर लगातार हमले होते रहे हैं। वर्षो पहले नाशिक जेल में अंडरव‌र्ल्ड सरगना छोटा राजन ने अपने ही एक साथी को मरवा दिया था। पिछले वर्ष पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट कांड के एक आरोपी को भी पिछले वर्ष पुणे की यरवदा जेल में मार दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।