विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने तिहाड़ में खिचड़ी खाकर गुजारी रात!

By Edited By:
Published: Thu, 22 May 2014 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 23 May 2014 07:29 AM (IST)

अन्ना आंदोलन की उपज अरविंद केजरीवाल मानहानि मामले में जमानत राशि नहीं जमा करने पर जेल भेजे गए हैं। अरविंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अन्ना आंदोलन की उपज अरविंद केजरीवाल मानहानि मामले में जमानत राशि नहीं जमा करने पर जेल भेजे गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ में पहली रात खिचड़ी खाकर गुजरी। अटकलें चल रही हैं कि केजरीवाल ने रात को खाना नहीं खाया। इस बात की भी चर्चा है कि वे भूख हड़ताल पर थे।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने भजपा नेता नितिन गडकरी द्वारा दिल्ली की एक अदालत में दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में जमानत के लिए मुचलका भरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने तिहाड़ जेल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। तिहाड़ जेल के बाहर धारा 144 लगा दी गई है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल को 23 मई तक जेल में रखने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।