विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे केजरीवाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 02 Dec 2014 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2014 04:50 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएगी। इसकी जानकारी आप के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएगी। इसकी जानकारी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा 'आप' को चंदा देने वालों को डरा-धमका रही है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को चुनौती दी है कि दोनों पार्टियां चंदा देने वालों की लिस्ट सार्वजनिक करके दिखाए। गौरतलब है कि कल ही भाजपा ने 'आप' पर फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत आप पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस दौरान वह मीडिया पर भी जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा के इन आरोपों पर मीडिया द्वारा एकपक्षीय खबर दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भाजपा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाएंगे। उनका कहना था कि पहली बार कोई पार्टी पारदर्शी फंडिंग की कोशिश कर रही है, चंदे देने वालों के नाम सार्वजनिक कर रही है और भाजपा हमारे दानदाताओं को डरा-धमका रही है। गौरतलब है कि कल भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल लंच के नाम पर चंदा एकत्रित कर कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पारदर्शिता की बात करने वाले केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि मुंबई में जिन 200 लोगों ने 20 हजार के हिसाब से प्रति प्लेट खाने के चुकाए हैं, वे कौन हैं।

इसके अलावा दिल्ली प्रदेश के अन्य नेताओं ने आप पर हवाला के जरिए आने वाले पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इन नेताओं का कहना था कि दिल्ली में जो आप द्वारा बैनर-होर्डिंग्स मेट्रो और बस शेल्टरों पर लगाए जा रहे हैं, उनमें हवाला का पैसा लगाया जा रहा है। यह पैसा पाकिस्तान और अरब देशों से हवाला के जरिए आ रहा है। प्रदेश के भाजपा महासचिव का इस बाबत कहना था कि 49 दिन की केजरीवाल सरकार को ऐसा क्या कुबेर का खजाना मिल गया, जो उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके दिल्ली के सभी बस शेल्टरों, मेट्रो की साइटों को विज्ञापनों से पाट दिया है।

भाजपा-आप से नाराज विधायक थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

केजरीवाल ने किया किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का वादा