विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने मोदी को दी जनता के समक्ष खुली बहस की चुनौती

By Edited By:
Published: Thu, 08 May 2014 02:45 PM (IST)Updated: Fri, 09 May 2014 03:33 AM (IST)

आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल वाराणसी में भी वह सभी हथकंडे अपना रहे हैं जो उन्होंने दिल्ली में चुनाव के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी। आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल वाराणसी में भी वह सभी हथकंडे अपना रहे हैं जो उन्होंने दिल्ली में चुनाव के दौरान शीला दीक्षित के खिलाफ अपनाया था। केजरीवाल ने भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को उनके साथ खुली बहस करने की चुनौती दी है।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी गंगा आरती जैसे मुद्दे पर राजनीति करना छोड़ उनके साथ आकर बहस करें। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर मोदी से सवाल पूछा कि जब चुनाव आयोग उन्हें गंगा आरती की इजाजत दे चुका है तो वह अकेले जाकर आरती क्यों नहीं कर लेते? केजरीवाल ने इसके साथ ही मोदी को काशी में जनता के सामने खुली बहस के लिए ललकारा है। गौरतलब है कि भाजपा ने गंगा आरती की इजाजत देर से मिलने के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर आरती में शामिल न हो पाने के लिए मां गंगा से माफी मांगी थी और कहा कि उनके कार्यकर्ता मजबूर हैं क्योंकि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है।

केजरीवाल ने इसके बाद ट्वीट कर मोदी और भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी को गंगा आरती की इजाजत मिल चुकी है। वह आरती करने के बजाए, राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें: और गरम होगी हॉट सीट बनारस