यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हृदय गति रुकने से लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत
उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनके साथी उन्हें सैन्य अस्पताल सतवारी ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, जम्मू : सतवारी के चट्ठा इलाके में स्थित सैन्य छावनी में कसरत करते समय हृदय गति रुकने से सेना के लेफ्टिेनेंट कर्नल की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय साइबल सुभाष दत्ता निवासी मधुकुश, नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह सेना की सीआइएस-162 रेजीमेंट में तैनात थे। सोमवार सुबह रोज की तरह सुभाष दत्ता सेना की सीआइएस-162 रेजीमेंट के मैदान में दौड़ लगाने के बाद कसरत कर रहे थे।
इस दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनके साथी उन्हें सैन्य अस्पताल सतवारी ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: गडकरी ने बिहार में सड़क निर्माण को तेज करने का दिया भरोसा
