अमरनाथ यात्रा के लिए 26वां जत्था रवाना
जम्मू। आज सुबह अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का 26वां जत्था रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के जत्थे को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस जत्थे में1,315 तीर्थयात्री शामिल हैं। यह काफिला जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर 42 वाहनों सहित रवाना हुआ। जत्थे में
जम्मू। आज सुबह अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का 26वां जत्था रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के जत्थे को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस जत्थे में1,315 तीर्थयात्री शामिल हैं।
यह काफिला जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर 42 वाहनों सहित रवाना हुआ। जत्थे में 898 पुरुष, 310 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि काफिला
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर कुद को पार कर चुका है और शाम तक बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंच जाएगा।
आज के जत्थे के साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ के लिए रवाना तीर्थयात्रियों की संख्या अब तक 46,717 तक पहुंच चुकी है।