विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर अन्ना को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 04 Mar 2015 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 08:32 AM (IST)

भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ पदयात्रा की तैयारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को फेसबुक पर जान से मारने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ठाणे। भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ पदयात्रा की तैयारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

एएफसी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएम कात्के ने बुधवार को बताया कि कल्याण निवासी अशोक गौतम को अपने फेस बुक अकाउंट पर पिछले तीन सप्ताह से अन्ना हजारे को नुकसान पहुंचाने का संदेश मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई। वह अन्ना के सहयोगी हैं। कात्के ने कहा कि कनाडा निवासी गगन विधु और उसके दोस्त नील के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इन्होंने भारत आकर हजारे को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस उस आइपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है जिससे धमकी भेजी गई। इसके अलावा साइबर सेल की मदद से भी विस्तृत जांच की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, अपने पोस्ट में गगन ने लिखा, 'अन्ना हजारे को मारने का वक्त आ गया है। मैं जल्द अगला नाथूराम गोडसे बनूंगा। मैं मजाक नहीं कर रहा। मैं शीघ्र भारत आ रहा हूं।' इस धमकी भरे संदेश को तीन लोगों ने लाइक किया है। उसने यह भी लिखा, 'मैं अरविंद केजरीवाल से बहुत नफरत करता हूं और उसको बर्बाद करने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।' हजारे को यह धमकी तब दी गई जब उन्होंने भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ वर्धा स्थित गांधी आश्रम से दिल्ली के रामलीला मैदान तक 1,100 किमी की पदयात्रा करने की घोषणा की है।

पढ़ेंः भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ 1100 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे अन्ना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।