विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु के इस गांव में 1000 साल पुरानी मां काली की मूर्ति मिली

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 12:43 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 01:21 PM (IST)

पुरातत्वविद वी. नारायणमूर्ति ने बताया कि पत्थर पर खूबसूरती से नक्काशी की हुई यह खूबसूरती मूर्ति 1000 वर्ष पुरानी प्रतीत ...और पढ़ें

तमिलनाडु के इस गांव में 1000 साल पुरानी मां काली की मूर्ति मिली
तमिलनाडु के इस गांव में 1000 साल पुरानी मां काली की मूर्ति मिली

तमिलनाडु (प्रेट्र)। तमिलनाडु में एक जिले के एक गांव इराविमंगलम में एक नदी में खुदाई के दौरान मां भद्रकाली की प्रतिमा का पता लगाया गया है। पुरातत्वविद वी. नारायणमूर्ति ने बताया कि पत्थर पर खूबसूरती से नक्काशी की हुई यह खूबसूरती मूर्ति 1000 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है। यह प्रतिमा 100 सेमी लंबी और 137 सेमी चौड़ी है।

प्रतिमा की मुद्रा इस प्रकार है- देवी काली पत्थर पर बैठी हुई हैं जिसमें उनका एक पांव 'असुर' पर रखा हुआ है और दूसरा पांव उनके उपर है। उनके एक हथेली में एक खोपड़ी और सिर पर एक मुकुट विराजमान है। वहीं अपने दाहिने हाथ में त्रिशूल धारण किये हुए हैं।

इसके अलावा उनके अन्य हाथों में ड्रम, ढाल और घंटियां सुशोभित हैं। पुरातत्वविद नारायणमूर्ति ने कहा, "चेहरे पर तेज और गुस्से की मुद्रा को मूर्तिकार ने काफी सुंदर ढ़ंग से चित्रित किया हुआ है। मूर्ति बहुत ही स्वाभाविक दिखती है।"

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के मंत्री ने कहा, जया के स्वास्थ्य पर हम सभी ने झूठ बोला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।