यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो रुपये महंगा होगा अमूल दूध
नई दिल्ली। अमूल ब्रांड नाम से दूध बनाने वाली कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन [जीसीएमएमएफ] ने दाम बढ़ाने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अमूल ब्रांड नाम से दूध बनाने वाली कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन [जीसीएमएमएफ] ने दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बुधवार से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र [एनसीआर] के उपभोक्ताओं को अमूल दूध के लिए दो रुपये प्रति लीटर ज्यादा देना होगा। एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने मुंबई में दाम बढ़ाए थे। माना जा रहा है कि दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा जल्द ही कर सकती हैं।
नई दर के तहत अब फुल क्रीम दूध के लिए 42 रुपये प्रति लीटर चुकाना होगा। टोंड मिल्क 32 रुपये और डबल टोंड 28 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। जीसीएमएमएफ के एमडी आरएस सोढ़ी के मुताबिक लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। किसानों को दूध की कीमत अब पहले से ज्यादा दी जा रही है। साथ ही डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि 13 महीने बाद की गई है। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी रोजाना 23 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
