Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमने दी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, 15 दिन चलेगा 'विकास पर्व' कार्यक्रम: अमित शाह

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2016 03:08 PM (IST)

    केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए 'विकास पर्व' के नाम से एक कार्यक्रम चला रही है जिसके लिए 30 टीमें बनाई गईं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- ...जब दो महिलाओं को अपनी सीट देकर ट्रेन के फर्श पर सो गए थे मोदी

    उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक विकास पर्व मनाया जाएगा और इसके तहत 200 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में एक-एक रात गुजारेंगे और सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में जनता को अवगत कराएंगे।

    उन्होंने कहा, 'दो साल में हमारी सरकार ने जो कुछ किया है उसके आधार पर पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह कहने में झिझक नहीं है कि देश को एक बेहतरीन सरकार मिली है।' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, कौशल विकास योजना के जरिए देश के गरीब परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

    पढ़ें- पीएम मोदी ने किया एलान, अब 65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर

    भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ता में आने के दो साल के अंदर मोदी सरकार ने इन सभी हिस्सों में आशा पैदा की। शाह ने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इन वषरें में आधारशिला रखने के बाद देश को नई बुलंदी पर ले जाएगी। शाह ने रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्षेत्र में पिछले दो साल के दौरान मोदी सरकार की पहलों की विस्तार से चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि संप्रग सरकार के दस साल के दौरान ‘‘घोटालों, स्कैंडलों और पालिसी पैरालिसिस’’ का राज रहा। शाह ने संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ‘‘खाली खजाना और पालिसी पैरालिसिस’’ छोड़ा था। उनका आरोप था कि नौकरशाही ‘‘खिन्न’’ थी और लोगों में मायूसी छाई थी।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश को एक निर्णायक सरकार दी है। यह एक सरकार है जो फैसले लेती है। लंबे अरसे के बाद मोदी जी के नेतृत्व में ऐसी कोई निर्णायक सरकार गठित हुई है।’’ शाह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार संप्रग के 10 साल के शासन के बाद सत्ता में आई है जिस दौरान घोटालों और स्कैंडलों का राज रहा था। सरकार में दो साल रहने के बाद हमारे विरोधी भी हमपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके।’’