सपा का बस चलता तो सड़क पर घूमते आतंकी: अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरहदों की हिफाजत व देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। हमें विघटनकारी ताकतों का फन कुचलते हुए देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाना है। इसके लिए देश की जनता को भी आगे आना होगा। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए क
बलिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरहदों की हिफाजत व देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। हमें विघटनकारी ताकतों का फन कुचलते हुए देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाना है। इसके लिए देश की जनता को भी आगे आना होगा। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इनका बस चलता तो आतंकी सड़कों पर खुलेआम घूमते। यह तो गनीमत है कि सरकार की गतिविधियों पर कोर्ट पैनी नजर रखे है वरना लोगों का राह चलना मुश्किल हो जाता।
रविवार को यहां पत्रकारों से अमित शाह ने कहा कि भाजपा ही महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकती है। जिन उम्मीदों के साथ राष्ट्र की जनता हमें देख रही है उसकी आकांक्षाओं को हम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश में मोदी की लहर है और इसी वजह से हम अपने मिशन में कामयाब होंगे। प्रत्याशियों की घोषणा में विलंब के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही सूची जारी कर दी जाएगी।
आप से डरने की कोई वजह नहीं: अमित शाह
मोदी के नेतृत्व में अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: अमित शाह
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर