विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब लालू ने अमित शाह को बताया आतंकी

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 07 May 2014 12:00 AM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र एवं गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह पर आजमगढ़ संबंधी उनके बयान को लेकर निशाना साधते हुए मंगलवार को उन्हें 'आतंकवादी' कहा। प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि अमित शाह एक आतंकवादी है। वह मोदी के दाहिने हाथ हैं और गुजरात एवं मुजफ्फरनगर दंगों के पीछे उनका हाथ है। ये वे लोग हैं जो सांप्रदायिक हिंसा के जरिए देश को जला देंगे।

News Article Hero Image

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र एवं गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह पर आजमगढ़ संबंधी उनके बयान को लेकर निशाना साधते हुए मंगलवार को उन्हें 'आतंकवादी' कहा। प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि अमित शाह एक आतंकवादी है। वह मोदी के दाहिने हाथ हैं और गुजरात एवं मुजफ्फरनगर दंगों के पीछे उनका हाथ है। ये वे लोग हैं जो सांप्रदायिक हिंसा के जरिए देश को जला देंगे।

राजद प्रमुख ने शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ को 'आतंकवादियों का गढ़' कहा था। प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना आधार खो दिया है और इसलिए अब अपने असली रंग दिखा रहे हैं। प्रसाद ने फैजाबाद में मोदी की जनसभा में भगवान राम के चित्रों के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि यह वहां चुनावी माहौल को सांप्रदायिक बनाने का षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा कि मोदी या भाजपा का राम या रहीम से कोई लेना देना नहीं है। इसमें कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि वे कई वर्षो से यही करते आए हैं। यह शर्म की बात है कि वे मत मांगने के लिए 'साधुओं' का वेश धारण करने वाले लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोदी द्वारा चुनाव आयोग को कार्रवाई करने की चुनौती दिए जाने के बारे में प्रसाद ने कहा कि यह उनकी निराशा को दिखाता है और यह दर्शाता है कि इन लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

कांग्रेस, राजद व जदयू से बिहार का भला नहीं: राजनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।