विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमले के बाद अमेरिकी दौरा रद कर भारत वापस लौटीं सुषमा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sun, 15 Nov 2015 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 11:57 AM (IST)

पेरिस हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिकी दौरा स्थगित कर बीच रास्ते से ही स्वदेश वापस लौट आयीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पेरिस हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिकी दौरा स्थगित कर बीच रास्ते से ही स्वदेश वापस लौट आयीं हैं। सुषमा स्वराज को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होना था।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होंगे। दो दिनों तत चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई थी। करीब एक हजार भारतीय अमेरिकी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

आतंवाद के लिए बनी फॉरेन अफेयर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने शेरमन ने कहा कि दहशतगर्दी की कोई सीमा नहीं होती है। वैश्विक स्तर पर नासूर बन चुकी इस समस्या से निपटने की जरुरत है। उन्होंने कहा पेरिस हमला 2008 में मुंबई हमले की तरह था। जिस तरह से सालों की तैयारी के बाद मुंबई हमलों को अंजाम ठीक वैसे ही पेरिस हमलों को अंजाम देने के लिए बारीकी से तैयारी की गई थी।