यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में अमेरिकी नागरिक पर हमला
महानगर के पवई इलाके में मंगलवार सुबह कुछ लुटेरों ने एक अमेरिकी नागरिक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ...और पढ़ें

मुंबई, जागरण न्यूज नेटवर्क। महानगर के पवई इलाके में मंगलवार सुबह कुछ लुटेरों ने एक अमेरिकी नागरिक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह वारदात उस वक्त हुई जब 51 वर्षीय डेविड पेरिस सुबह की सैर पर निकले थे। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
लार्सन एंड टूब्रो कंपनी में काम करने वाले डेविड अपने दो साथियों के साथ कंपनी के काम से मुंबई आए हुए हैं और पवई के एक होटल में ठहरे हैं। मंगलवार सुबह वह जॉगिंग के लिए होटल से बाहर निकले थे। अचानक तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू दिखाकर चेन व पर्स निकालने को कहा और हाथापाई शुरू कर दी। डेविड ने दो लुटेरों पर मुक्के से वार किया, लेकिन तीसरे ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। डेविड की दिलेरी से लुटेरे उनका सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। मोटरसाइकिल पर आए लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी।
पढ़ें: 'बिहाइंड द कैंडलब्रा' और 'ब्रेकिंग बैड' ने जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
घटना के बाद डेविड होटल पहुंचे और आपबीती सुनाई। उनकी शिकायत पर पवई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर