विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों में 'फॉर्च्यून', अमेजन के CEO को भगवान विष्णु के रुप में दिखाया

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 13 Jan 2016 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 07:01 PM (IST)

अमेरिका की नामी पत्रिका विवादों में घिर गई है। मैगजीन के जनवरी अंक में मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ऑनलाइन डेस्क]। अमेरिका की नामी पत्रिका 'फॉर्च्यून' विवादों में घिर गई है। मैगजीन के जनवरी अंक में मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रुप में दिखाया गया है। बाजार में पत्रिका के आने के बाद हिंदुओं में रोष है।

फॉर्च्यून के इस संस्करण में अमेजन के भारत में फैलते व्यापार के बारे में विशेष लेख लिखा गया है। साथ ही बताया गया है कि किस तरह से कंपनी का लक्ष्य खरबों डॉलर के बाजार पर कब्जा करना है।

मैगजीन के कवर पेज का डिजायन सिडनी के मशहूर डिजायनर नील बुचनैन ने किया है। बुचनैन के क्लाइंट वॉल स्ट्रीट जनरल, एमटीवी व न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी नामचीन कंपनियां हैं।

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भारतीय पत्रिका बिजनेस टुडे भी कुछ ऐसे ही प्रकरण के चलते विवादों में रही थी। साल 2013 के अप्रैल के अंक में कवर पेज पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हिंदू देवता विष्णु के रुप में दिखाया गया था। जिसके चलते आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने कप्तान धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।