विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलकायदा की भारत में दस्तक, पाकिस्तानी मूल के शख्स को बनाया प्रमुख?

By Edited By:
Published: Sat, 20 Sep 2014 07:07 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 20 Sep 2014 07:08 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली। विश्व के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में अपनी शाखा खोलकर दस्तक दे दी है। पाकिस्तानी मूल के शख्स अलीम उमर को भारतीय शाखा का प्रमुख बनाए जाने की खबर है। इस खबर से देश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक समाचार चैनल ने अलकायदा की भारत में दस्तक देने की खबर प्रसारित की है। चैनल ने राष्ट्रीय जांच ए

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में अपनी शाखा खोलकर दस्तक दे दी है। पाकिस्तानी मूल के शख्स अलीम उमर को भारतीय शाखा का प्रमुख बनाए जाने की खबर है। इस खबर से देश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

एक समाचार चैनल ने अलकायदा की भारत में दस्तक देने की खबर प्रसारित की है। चैनल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआईए] के सूत्रों के हवाले से कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो भारत में अलकायदा और आइएस को बढ़ावा दे रहे हैं। एनआईए ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

सीरिया भेजने वालों की पहचान

आतंकी संगठन अलकायदा और आइएस की भारत में भूमिका पर खुफिया जांच के दौरान अनेक अहम खुलासे हुए हैं। सीरिया में आतंकी संगठन आइएस में शामिल होने के लिए मुंबई से चार युवकों को भेजने वालों की पहचान भी हो गई है। वहीं आइएस के प्रमुख बगदादी के एक संदेश का हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं में सबटाइटल लिखने वाले आइएस से जुड़े व्यक्ति की भी पहचान की गई है।

जवाहिरी ने दी थी धमकी

करीब दो हफ्तों पहले ही अलकायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने भारत को एक धमकी भरा वीडियो टेप जारी किया था। इसमें जवाहिरी ने कहा था कि अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाखा खोलेगा।

55 मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी को यह कहते दिखाया गया था कि नई ब्रांच इस्लामी राज को बढ़ावा देगी। साथ ही उसने भारतीय मुस्लिमों से अलकायदा के विस्तार में शामिल होने की अपील की थी ताकि भारत में इस्लामिक राज की वापसी हो सके।

मोदी ने कहा-भ्रम में है अलकायदा

गत दिवस ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएनएन को इंटरव्यू में कहा था कि अलकायदा को इस बात का भ्रम है कि भारतीय मुसलमान उसकी बातों में आ जाएंगे। भारत का मुस्लिम समुदाय देश के लिए जिएगा और देश के लिए ही मरेगा।

पढ़ें: असम में घुसने के फिराक में अलकायदा: गोगई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।