Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के पास कामचलाऊ पीएम उम्मीदवार : अखिलेश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 10 Feb 2014 07:37 AM (IST)

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कामचलाऊ बताते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में नेता सेल्स और मार्केटिंग वालों के बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनी तो प्रदेश का विकास और तेजी से होगा। रविवार को यहां पर जीआइसी परिसर मे

    हरदोई, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कामचलाऊ बताते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में नेता सेल्स और मार्केटिंग वालों के बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनी तो प्रदेश का विकास और तेजी से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को यहां पर जीआइसी परिसर में कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी ताकत का मुकाबला कोई दल नहीं कर सकता। सपा के लोग जमीन से जुड़े हैं। जनता के दर्द को जानते हैं।

    पढ़ें: कांग्रेस व सपा को भारी पड़ेगी किसानों की अनदेखी

    विरोधी दलों के लोगों को मालूम है कि उप्र में विकास के एजेंडे पर वह राजनीति में सफल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में भी किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही। लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं को अन्य प्रदेश की सरकारें संचालित ही नहीं कर सकीं।

    जिले को कई सौगात : मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कृषि विश्वविद्यालय, किसान बाजार निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही बेड़ीजोर पुल और कई मार्गो के निर्माण के लिए धनराशि का भरोसा दिलाया।

    चुनाव बाद होगी पुलिस भर्ती : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है। अभी 40 हजार पदों पर भर्ती कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी। अब तक टेबलेट न देने के सवाल पर अखिलेश बोले, अब टेबलेट वालों को सीधे लैपटाप ही मिलेगा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर