विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा विवाद के बीच 26 को चीन जा सकते हैं NSA अजीत डोभाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 11:00 AM (IST)

पिछले करीब एक महीने से चीन और भारत के बीच सीमा विवाद जारी है। चीन सैन्‍य कार्रवाई की भी धमकी ...और पढ़ें

सीमा विवाद के बीच 26 को चीन जा सकते हैं NSA अजीत डोभाल
सीमा विवाद के बीच 26 को चीन जा सकते हैं NSA अजीत डोभाल

नई दिल्‍ली। सिक्किम सीमा पर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारत इसका कूटनीतिक हल निकालने के प्रयास में जुट गया है। खबर है कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 26 जुलाई को चीन जा सकते हैं। वहां ब्रिक्‍स देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक होने वाली है। डोभाल इसमें हिस्‍सा ले सकते हैं। उनके चीनी समकक्ष यांग जियेची बैठक की मेजबानी करेंगे।

दोनों नेता सीमा विवाद के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने देश के विशेष प्रतिनिधि भी हैं। ऐसे में उनके बीच सिक्किम सीमा विवाद पर बातचीत हो सकती है।

इंडियन एक्‍सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डोभाल 26-27 जुलाई को चीन जा सकते हैं। सिक्किम सीमा विवाद को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि 'डिप्‍लोमेटिक चैनल्‍स' उपलब्‍ध हैं और समाधान निकालने के लिए इनका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह भी दोहराया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच जर्मनी के हैम्‍बर्ग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। हालांकि चीन सरकार का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच कोई आधिकारिक मुलाक़ात नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: सिक्किम में भारत को आंखें दिखा रहे चीन की नहीं हजम हो रही ये बात

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।