विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव खर्च में मोदी से तीन गुना आगे अजय राय

By Edited By:
Published: Thu, 08 May 2014 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 08 May 2014 12:06 PM (IST)

संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से तीन गुना ज्यादा खर्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, वाराणसी। संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से तीन गुना ज्यादा खर्च करके कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने अपनी रिकार्ड उपस्थिति दर्ज कराई है। यही नहीं आम आदमी पार्टी [आप] के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाज ने भी चुनाव प्रचार में दोगुना ज्यादा खर्च कर भाजपा को काफी पीछे छोड़ दिया है। चुनाव खर्च में बसपा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल चौथे, सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया पांचवें तो भाकपा [कम्युनिस्ट] के प्रत्याशी डा. हीरा लाल यादव छठवें पायदान पर हाजिरी दर्ज कराने में कामयाब रहे।

भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक श्रीनिवासु कोलि पाक्कू की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में वाराणसी संसदीय सीट-77 से निर्वाचन लड़ रहे राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ चली बैठक में चुनाव खर्च की विस्तृत समीक्षा की गई।

किसने कितना दिखाया चुनाव खर्च

चुनाव व्यय लेखा की जांच में कांग्रेस के अजय राय ने 48,51,460 रुपये, आप के अरविंद केजरीवाल ने 29,79,367 रुपये, भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी ने 13,89,285 रुपये, बसपा के विजय प्रकाश जायसवाल ने 12,81,219 रुपये, समाजवादी पार्टी के कैलाश चौरसिया ने 12,56,895 रुपये, भाकपा [कम्युनिस्ट] के डा. हीरालाल यादव ने 3,61,266 रुपये खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

मीडिया-वाहन पर खर्च

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपना अधिकांश व्यय प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, आम आदमी पार्टी द्वारा अधिकांश व्यय वाहन मद, भाजपा द्वारा अधिकांश व्यय प्रचार सामग्री एवं नुक्कड़ सभाओं, बसपा द्वारा यात्र एवं गाड़ियों पर, समाजवादी पार्टी द्वारा अधिकांश व्यय मीडिया प्रचार तथा सीपीआईएम के प्रत्याशी द्वारा अधिकांश व्यय प्रचार सामग्री, वाहन पर किया गया।

दो उम्मीदवारों को नोटिस

चुनाव खर्च व्योरा देने के लिए जनतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रामलखन गुप्ता, लोकप्रिय समाज पार्टी के प्रत्याशी बच्चे लाल नदारद रहे। गैरहाजिर दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दी गई है।

पढ़ें: मोदी की रैली पर काशी में रार, भाजपा के रवैये पर आयोग का सवाल

पढ़ें: कांग्रेस के कर्म और राजनीति दोनों नीच: मोदी