विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान से टकराया पक्षी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 02:58 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:02 PM (GMT+05:30)

एयरलाइन के अनुसार, उड़ान संख्या एआइ-171 बुधवार को जब अहमदाबाद से लंदन जा रही थी तो उसी दौरान एक पक्षी उससे टकरा गया।

अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान से टकराया पक्षी
अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान से टकराया पक्षी

नई दिल्ली, प्रेट्र। एयर इंडिया के अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसके चलते विमान की आगे की यात्रा रद कर दी गई। इसे अमेरिकी शहर नेवार्क तक का सफर करना था। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे।

एयरलाइन के अनुसार, उड़ान संख्या एआइ-171 बुधवार को जब अहमदाबाद से लंदन जा रही थी तो उसी दौरान एक पक्षी उससे टकरा गया। इससे विमान के अगले हिस्से और रडार एंटिना को नुकसान पहुंचा है। यह विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार सुबह 10.39 बजे उतरा। विमान में सवार 230 यात्रियों में से 50 को नेवार्क जाना था। उन्हें दूसरी उड़ान से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

अब विमान यात्रियों को एयर इंडिया की दूसरी उड़ान से भेजने की व्यवस्था की जा रहा है। विमानन कंपनी ने नेवार्क से लंदन की वापस आने की यात्रा रद कर दी है। पक्षी से टकराने से प्रभावित हुए विमान को ठीक किया जा रहा है। उसे लंदन से अहमदाबाद की अगली यात्रा के लिए जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा।

पढ़ेंः शिवसेना सांसद की दादागिरी, एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटा