विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपहरण के बाद कराया धर्म परिवर्तन

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 08 Sep 2015 03:41 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2015 04:01 AM (IST)

हरियाणा के सिरसा में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक मौलवी ने किशोरी से शादी कर ली। मौलवी ने पहले किशोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिरसा : हरियाणा के सिरसा में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक मौलवी ने किशोरी से शादी कर ली। मौलवी ने पहले किशोरी का अपहरण कर उसे बंधक बनाया और फिर दिल्ली ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह रचा लिया। किशोरी ने स्वयं कोर्ट में अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई है, जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से मुस्लिम युवक के कब्जे से छुड़ाई गई नाबालिग को सोमवार को सिरसा कोर्ट में पेश किया गया। यहां के कीर्ति नगर की 17 वर्षीय पीडि़ता ने अदालत में दिए बयान में बताया कि कंगनपुर रोड निवासी मौलवी अहमदबख्श उर्फ राधेश्याम का उसके घर आना जाना था। अहमद दरगाह पर झाड़ फूंक और जादू टोने का काम करता था। उसकी दरगाह पर कई लड़के रहते थे।

21 जुलाई को वह स्कूल से पढ़कर लौट रही थी तो अहमद उसे दरगाह पर ले गया। वहां उसने उस पर कोई जादू टोना कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं लगा। आरोप है कि बिजनौर निवासी इलशाद उसे दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र में ले गया और उसने वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाते हुए निकाह कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के मुताबिक उसे बुर्के में रखा जाता था। पुलिस ने भी उसे शनिवार को सीमापुरी में बुर्के की अवस्था में पकड़ा था। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलवी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बिजनौर के अन्य युवक की पुलिस को तलाश है।


मौलवी निकला तीन बीवियों का शौहर


मुख्य आरोपी राधेश्याम कुछ समय पहले तक आदमपुर के किशनगढ़ बडवाला में रहता था। अचानक उसने धर्म परिवर्तन किया और कंगनपुर रोड पर रहने लगा। उसने अपना नाम अहमदबख्श रखा और झाड़ फूंक का काम करने लगा।

देखते ही देखते उसने तीन हिंदू समाज की शादीशुदा महिलाओं के साथ विवाह किया और उनका धर्म परिवर्तन करवाते हुए सलमा बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यारोपी ने उकलाना, हिसार व आदमपुर की महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया था, जिससे उसे बच्चे भी हैं।