विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

19 साल के बाद अरुंधति रॉय ने लिखा नॉवेल, अगले साल होगा विमोचन

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 11:33 AM (IST)

'हैमिश हैमिल्टन और पेंगविन इंडिया अरुंधति के उपन्यास 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' को प्रकाशित करेंगे।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र । मशहूर लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय 19 वर्ष बाद फिर एक किताब लिख रही हैं। उनका यह नया उपन्यास अगले साल जून में बाजार में आएगा। 19 साल पहले उन्होंने उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स' लिखा था। इसी के लिए उन्हें बुकर पुरस्कार मिला था।

सोमवार को यहां एक बयान में बताया गया है, 'हैमिश हैमिल्टन और पेंगविन इंडिया अरुंधति के उपन्यास 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' को प्रकाशित करेंगे।' अपने उपन्यास के बारे में अरुंधति ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' में पागल आत्माओं (यहां तक कि दुष्ट लोग) ने दुनिया में अपनी जगह बनाई है और मैंने भी अपना प्रकाशक पा लिया है।'

हैमिश हैमिल्टन एंड पेंगविन बुक्स यूके के प्रकाशन निदेशक सिमोन प्रोसर और लिटरेरी पब्लिशिंग ऑफ पेंगविन रैंडम हाऊस इंडिया के एडिटर-इन-चीफ मेरू गोखले ने भी अरुंधति के उपन्यास की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'इस उपन्यास का प्रकाशन करना हमारे लिए खुशी और सम्मान दोनों की बात है।'

पढ़ें- Photos: हामिद अंसारी के पुस्तक विमोचन में राष्ट्रपति और पीएम समेत बड़ी हस्तियां पहुंची