यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आडवाणी की प्रस्तावित चुनाव प्रबंधन समिति का रास्ता बंद
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। गोवा में केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की कमान नरेंद्र मोदी के हाथ दिए जाने से खफा ...और पढ़ें

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। गोवा में केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की कमान नरेंद्र मोदी के हाथ दिए जाने से खफा लालकृष्ण आडवाणी की ओर से प्रस्तावित चुनाव प्रबंधन समिति का रास्ता बंद हो गया है। पार्टी का मानना है कि इस तरह की किसी समिति का गठन अंदरूनी तौर पर असमंजस पैदा करेगा। बहरहाल, इसकी पूरी संभावना है कि चुनाव प्रबंधन समिति के विस्तार के जरिए नाराज आडवाणी को साथ खड़ा करने की कोशिश हो।
चुनाव अभियान समिति की कमान मोदी को सौंपने का फैसला यूं तो हर स्तर पर बहुत पहले ही हो चुका था, आडवाणी की ओर से अलग से एक प्रबंधन समिति बनाने का भी दबाव था, जो नवंबर तक होने वाले विधानसभा चुनावों की कमान संभालता। हालांकि, प्रस्ताव के अनुसार जिन पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को इसकी कमान मिलनी थी, वह खुद ही इससे इन्कार कर चुके थे। बताते हैं कि अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि चुनाव प्रबंधन समिति के अलावा कोई समिति नहीं बनाई जाएगी। इस बीच माना जा रहा है कि चुनाव प्रबंधन समिति के विस्तार में आडवाणी की ख्वाहिश को समेटने की कोशिश हो सकती है। गौरतलब है कि मोदी ने अब तक समिति का विस्तार नहीं किया है। मोदी अपनी टीम बनाएंगे तो उसमें कुछ ऐसे चेहरे दिख सकते हैं, जिन्हें आडवाणी अपनी प्रस्तावित प्रबंधन समिति में देखना चाहते थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
