विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले भी विवादों में रहे हैं आडवाणी

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 08:38 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2013 09:17 AM (IST)

लालकृष्ण आडवाणी इससे पहले भी कई बार विवादों के केंद्र में रहे हैं। 2005: पाकिस्तान की यात्रा के दौरान मुहम्मद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लालकृष्ण आडवाणी इससे पहले भी कई बार विवादों के केंद्र में रहे हैं।

पढ़ें: ट्विटर पर आडवाणी और जिया के बीच अजब तुलना

2005:

पाकिस्तान की यात्रा के दौरान मुहम्मद अली जिन्ना को 'सेकुलर' नेता कहे जाने के कारण पार्टी और संघ के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में भाजपा अध्यक्ष का पद भी छोड़ना पड़ा।

पढ़ें: पांच मजबूरियां जिनकी वजह से आडवाणी ने इस्तीफा दिया

26 मई, 2012 :

नितिन गडकरी के दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने की संभावनाओं के चलते नाराज हो गए और मुंबई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद आयोजित रैली में हिस्सा नहीं लिया।

तीन सितंबर, 2012 :

इस बात की पूरी संभावना है कि अगला प्रधानमंत्री गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई होगा।

-(अपने ब्लॉग में लिखा)

नौ मार्च, 2013 :

पिछले कुछ वर्षो में मुझे यह महसूस करके निराशा हुई है कि जनता का मूड सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ है, लेकिन वह भाजपा से भी बहुत उत्साहित नहीं है।

-(पार्टी कार्यकारिणी में भाषण)

12 मई, 2013 :

कर्नाटक में यदि भाजपा जीतती तो आश्चर्य होता।

- (कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद लिखे ब्लॉग में)

सात जून, 2013 :

गोवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत नहीं की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर