विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून ने दी बंगाल की खाड़ी में दस्तक

By Edited By:
Published: Mon, 19 May 2014 09:54 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय कृषि की जान दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी पहुंच गया है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय कृषि की जान दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने तय समय से दो दिन पहले ही रविवार को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी।

अगले कुछ दिनों में मानसून के दक्षिण व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल हैं। बीते कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में बारिश की गतिविधियों में काफी गति देखने को मिली है। इस वर्ष मानसून के चार दिन की देरी से केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है। मानसून अमूमन हर साल एक जून को केरल के जरिये देश में दाखिल होता है। इस वर्ष अल नीनो जैसी स्थितियां बनने के कारण मौसम विभाग ने औसत से कम वर्षा की भविष्यवाणी की थी। ऐसे में मानसून के समयपूर्व अंडमान सागर पहुंचने की खबर कृषि समेत पूरी अर्थव्यवस्था को राहत की सांस मिलने जैसी है।