यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारतीय तट हैं पूरी तरह सुरक्षित : एडमिरल आर के धोवन
इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस में एडमिरल आर के धोवन ने कहा कि 2008 के बाद से तटवर्ती सीमा ज्यादा सुरक्षित है। ...और पढ़ें

विशाखापत्तनम। इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस में एडमिरल आर के धोवन ने कहा कि 2008 के बाद से तटवर्ती सीमा ज्यादा सुरक्षित है। भारतीय तटों की निगरानी नेवी और कोस्टल गार्ड बेहतर योगदान दे रहे हैं। 2008 से पहले जो खामियां थी उनको दूर करने की कोशिश की गयी है।
IFR में बोले पीएम- हमें आपस में प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग करना चाहिए
भारत के लंबे तटों का आतंकी इस्तेमाल न कर सकें इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि नेवी और कोस्ट ल गार्ड्स की सतत निगरानी से भारतीय जल सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। जिसकी वजह से हम लोग चैन की नींद ले पाते हैं।
