विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रगान से हटे अधिनायक शब्द : कल्याण सिंह

By Test1 Test1Edited By:
Published: Tue, 07 Jul 2015 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 09:17 PM (IST)

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान से 'अधिनायक' शब्द हटाना चाहिए, इसके बदले 'मंगल' शब्द का इस्तेमाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान से 'अधिनायक' शब्द हटाना चाहिए, इसके बदले 'मंगल' शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए। अधिनायक शब्द आजादी से पहले के अंग्रेजी शासकों का महिमा मंडन करता है।

राजस्थान विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में कल्याण सिंह ने कहा -'जन-गण-मन अधिनायक जय है.. लेकिन अधिनायक कौन है? ये अंग्रेजी शासक की प्रशंसा है। अब हमे इसकी जगह जन-गण-मन मंगल गाए.. लिखना चाहिए।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान में संशोधन करने का मतलब यह नहीं है कि वह इसके रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर का सम्मान नहीं करते हैं।

उन्होंने राज्यपाल के नाम से पहले 'महामहिम' शब्द के इस्तेमाल से भी बचने सलाह दी। उनके मुताबिक, यह शब्द भी ब्रिटिश शासन में गवर्नर को महान बताने के लिए इस्तेमाल होता था। अब हम इसके स्थान पर 'माननीय' शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अकबर नहीं महाराणा प्रताप महान

राज्यपाल कल्याण सिंह ने इसके पहले महाराणा प्रताप को मुगल शासक अकबर से ज्यादा महान बताया था और अकबर की बजाय महाराणा प्रताप नाम से पहले 'महान' शब्द लगाने की बात कही थी। ऐसे ही वे झांसी की रानी को विक्टोरिया से अधिक महान और मराठा शासक शिवाजी को औरंगजेब से महान बता चुके हैं।