विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर 64 लाख समर्थक जोड़ें भाजपाई : मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 30 Jun 2013 03:05 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Jun 2013 03:06 AM (GMT+05:30)

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान के प्रमुख नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि महाराष्ट्र भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइटों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [वरुण सिंह, मिड डे] गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान के प्रमुख नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि महाराष्ट्र भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पार्टी की क्षमता बढ़ाकर 64 लाख करने के लिए कड़ी मेहनत करे।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मुंबई में मौजूद मोदी ने रंगशारदा हॉल में अपने समर्थकों से कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर महाराष्ट्र भाजपा की ओर से 64 लाख यूजर आइडी सक्रिय करें। यह सर्वविदित है कि मोदी के प्रचारक सोशल नेटवर्किंग साइटों पर दिन रात काम करते हैं। मोदी के खुद के भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर 18 लाख फॉलोवर हैं। 21 लाख लोग उनके फेसबुक पेज को पसंद करते हैं। मोदी की योजना सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिये अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की ओर आकर्षित करने की है। भाजपा का लक्ष्य हर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक लाख समर्थक जुटाने की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर