विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदर्श घोटाले में निलंगेकर को सीबीआइ की क्लीन चिट

By Edited By:
Published: Thu, 20 Feb 2014 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2014 11:34 PM (IST)

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में सीबीआइ ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर को क्लीन चिट दे दी है।

News Article Hero Image

मुंबई। आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में सीबीआइ ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर को क्लीन चिट दे दी है।

बांबे हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सीबीआइ ने कहा है कि उसने घोटाले में निलंगेकर की भूमिका की जांच की है और उनके आपराधिक व्यवहार के बारे में कोई प्रमाण नहीं मिला है। सीबीआइ के हलफनामे में कहा गया है, 'आदर्श के संबंध में शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर और अन्य की भूमिका के बारे में पहले ही जांच की जा चुकी है।

पढ़ें : सीबीआइ चह्वाण के खिलाफ कोई भी सबूत देने में रही नाकाम

जांच के दौरान जिन सामग्रियों का पता चला वे निलंगेकर व अन्य के खिलाफ कार्रवाई को प्रामाणिक नहीं ठहराते हैं। इसलिए आरोप पत्र में उनके नाम शामिल नहीं किए गए हैं।' सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण वाटेगांवकर की अर्जी के जवाब में यह हलफनामा दाखिल किया गया है। वोटेगांवकर ने अपनी अर्जी में निलंगेकर को इस मामले में आरोपी बनाने की मांग की थी।

पढ़ें : आदर्श जैसी कई इमारतें खड़ी हैं केंद्र के भूखंडों पर