विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदर्श जांच रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस-राकांपा में घमासान

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2013 10:11 PM (IST)

मुंबई,ओमप्रकाश तिवारी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट नामंजूर करने का ठीकरा सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई,ओमप्रकाश तिवारी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट नामंजूर करने का ठीकरा सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण एवं कांग्रेस आलाकमान पर फोड़ दिया है। अजीत का बयान राज्य में कांग्रेस-राकांपा के बीच चौड़ी होती दरार का संकेत है।

अजीत पवार ने कहा है कि राज्य मंत्रिमंडल का प्रमुख होने के नाते जांच रिपोर्ट नामंजूर करने की जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री की है। उन्होंने यह काम कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर किया है। गौरतलब है कि इस घोटाले में कई नेताओं केअलावा कई प्रमुख आला अधिकारियों केनाम भी लिए गए हैं। यह रिपोर्ट कार्रवाई रिपोर्ट के साथ विधानमंडल के शीतकालीन सत्र केअंतिम दिन विधानसभा में पेश की गई थी। रिपोर्ट पेश किए जाने से पहले उसी सुबह हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रिपोर्ट को नामंजूर करने का फैसला लिया जा चुका था। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सभी मंत्री भी मौजूद थे लेकिन बैठक के दौरान राकांपा मंत्रियों द्वारा रिपोर्ट नामंजूर करने का कोई विरोध नहीं किया गया था। रिपोर्ट में तीन पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की भूमिका पर भी टिप्पणियां की गई हैं।

पढ़ें: आदर्श जैसी कई इमारतें खड़ी हैं केंद्र के भूखंडों पर

माना जा रहा है कि अब रिपोर्ट नामंजूर किए जाने का चौतरफा विरोध होते देख अजीत ने सियासी दांव खेला है। अजीत एवं पृथ्वीराज चह्वाण के रिश्ते अच्छे नहीं समझे जाते। पृथ्वीराज के कारण महाराष्ट्र में राकांपा को कई सियासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से शरद पवार के गढ़ समझे जानेवाले पश्चिम महाराष्ट्र में चह्वाण पवार परिवार के लिए लगातार चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। इसलिए स्वयं शरद पवार भी कई बार मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अब अजीत आदर्श घोटालेबाजों को बचाने का ठीकरा चह्वाण के सिर फोड़कर उनके साथ-साथ कांग्रेस आलाकमान को भी कटघरे में खड़ा करना चाहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।