विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन पर फेंका तेजाब

By Edited By:
Published: Sun, 08 Dec 2013 05:56 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2013 06:05 AM (IST)

दुल्हन बनने का सपना संजोये ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए बैठी युवती पर शादी से कुछ घंटे पहले सिरफिरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दुल्हन बनने का सपना संजोये ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए बैठी युवती पर शादी से कुछ घंटे पहले सिरफिरे आशिक ने तेजाब फेंक दिया। वारदात में पार्लर की दो कर्मी व युवती की सहेली भी झुलस गई। सभी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के बरनाला जिला निवासी हरप्रीत कौर (24 वर्षीय) की शादी दोराहा के युवक के साथ शनिवार को होनी थी। इसकी तैयारियों के लिए वह सुबह अपनी सहेली के साथ सराभा नगर स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी। पार्लर चलाने वाली ब्यूटीशियन नविता ने बताया कि सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर ट्रैक सूट पहने और मुंह पर रूमाल बांधे एक युवक पहुंचा।

उसने कहा कि वह हरप्रीत को कुछ कागजात देने आया है। अंदर पहुंचते ही उसने जग में भरा तेजाब हरप्रीत के मुंह पर फेंक दिया और भाग गया। तेजाब की चपेट में आकर ब्यूटीशियन गीता व एक अन्य और सहेली अमरजीत कौर भी झुलस गई। हरप्रीत की हालत गंभीर बताई जाती है। हमलावर ने भागते हुए पंजाबी में लिखा पत्र भी फेंका। इसमें लिखा था कि 'हम तीन साल से एक दूसरे को प्यार करते हैं। तुम मुझे छोड़ कर दूसरी जगह शादी नहीं कर सकती। अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी। यही तुम्हारी सजा है, याद रखना..।'

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावर बठिंडा नंबर की मारुती जेन कार में आए थे और तेजाब हमला करने वाले आरोपी के अलावा पार्लर के बाहर चार अन्य युवक कार स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहे थे। वारदात के बाद सभी युवक फिरोजपुर रोड की ओर भाग निकले। पुलिस सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उपायुक्त हर्ष बंसल ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ तेजाब फेंकने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।