विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' ने की मोदी को घर में चुनौती देने की तैयारी

By Edited By:
Published: Mon, 30 Dec 2013 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2013 09:12 PM (IST)

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। राजधानी दिल्ली में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। राजधानी दिल्ली में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 26 जनवरी से यहां झाड़ू यात्रा निकालेगी। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश में सदाचार यात्रा के जरिये मोदी सरकार की पोल खोलेगी। वहीं, नए साल के प्रथम सप्ताह में भाजपा 9 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार के लिए उतारेगी।

मोदी के खिलाफ कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी मोर्चा खोलने की तैयारी में है। कांग्रेस राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 7 जनवरी से पोरबंदर व इसके बाद कच्छ, पाटण, बनासकांठा, सूरत से सदाचार यात्रा निकालेगी। जबकि 'आप' गणतंत्र दिवस से राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ झाड़ू यात्रा निकालेगी, जो सभी 26 जिलों में निकलेगी। 'आप' की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश वाघेला तथा प्रदेश संयोजक सुखदेव पटेल ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन तथा संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की।

पढ़ें: आप बढ़ाएगी भाजपा की दुश्वारी

भाजपा ने प्रदेश में सभी 26 सीटें जीतने का दावा ठोक रखा है। मिशन 26 को पूरा करने के लिए भाजपा सांसद विट्ठल रादडिया, वरिष्ठ नेता नरहरी अमीन, पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के पुत्र भरत पटेल को तोड़ने में कामयाब रही है। इसके अलावा कांग्रेस के और कई स्थानीय नेताओं पर भी नजर लगा रखी है। आगामी 4 जनवरी से भाजपा के 9 हजार विस्तारक घर-घर जाकर मोदी सरकार के काम का प्रचार शुरू करेंगे। सरकार ने भी विधानसभा चुनाव की तरह अभी से टीवी पर केंद्र सरकार के खिलाफ विज्ञापन प्रचार शुरू कर दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर