Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल के खिलाफ बगावत पर बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी

    By Edited By:
    Updated: Fri, 17 Jan 2014 07:03 PM (IST)

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती सुर अपनाने के बाद पार्टी ने उन्हें शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि बिन्नी ने गुरुवार को पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए दस दिन में जनता से किए वादे पूरे नहीं होने पर अनशन क

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती सुर अपनाने के बाद पार्टी ने उन्हें शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि बिन्नी ने गुरुवार को पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए दस दिन में जनता से किए वादे पूरे नहीं होने पर अनशन करने की धमकी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिन्नी ने एक प्रेस वार्ता में पार्टी और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने दिल्ली में अगले दस दिन के अंदर वादे पूरे नहीं किए तो वे 27 जनवरी से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

    पढ़ें: क्या सचमुच कांग्रेस के दबाव में हैं केजरीवाल?

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner