कांग्रेस की सदस्य संख्या पर 'आप' ने मारा ताना
आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत ¨सह मान ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि सदन में आपके सदस्यों की संख्या तो दिल्ली के तापमान से भी कम है। दरअसल, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 49 दिन के शासन को लेकर आप और कांग्रेस सदस्यों के बीच गर्मागर्म बहस चल रही थी। तभी हास्य कलाकार और आप के लोकसभा सदस्य मा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत ¨सह मान ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि सदन में आपके सदस्यों की संख्या तो दिल्ली के तापमान से भी कम है।
दरअसल, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 49 दिन के शासन को लेकर आप और कांग्रेस सदस्यों के बीच गर्मागर्म बहस चल रही थी। तभी हास्य कलाकार और आप के लोकसभा सदस्य मान की इस टिप्पणी से सदन ठहाकों से भर गया।
दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के दीपेंदर ¨सह हुड्डा ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए कम आवंटन का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आपने वादे पूरे नहीं किए तो आपकी भी आप जैसी हालत हो जाएगी। उनके इतना कहते ही मान ने यह ताना कसा।