Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'AAP आशा की किरण, BJP में किरण पर घमासान'

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jan 2015 07:41 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा में बाजी मारने की ताक में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसकर चुनाव अभियान को काफी तेज कर दिया है। प्रदेश में वजूद रखने वाली सभी प्रमुख पार्टियां प्रचार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी [आप] ने लगभग सभी सीटों

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बाजी मारने की ताक में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसकर चुनाव अभियान को काफी तेज कर दिया है। प्रदेश में वजूद रखने वाली सभी प्रमुख पार्टियां प्रचार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी [आप] ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों समेत दिल्ली में चुनावी चेहरे को भी तय कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी को अपना चुनावी चेहरा बनाया है तो कांग्रेस ने अजय माकन का नाम तय किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल फिर से मैदान मारने के चक्कर में हैं। भारतीय जनता पार्टी में किरण बेदी के आने से पार्टी के अंदर हलचल बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    हर कोई एक दूसरे पर हमले कर रहा है। केजरीवाल ने किरण बेदी को खुली बहस को चुनौती दी तो किरण बेदी ने उसे एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हम उनसे विधानसभा में बहस करने को तैयार हैं। सड़क पर काम किया जाता है और बहस सदन में की जाती है।

    आज कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को आशा की किरण के तौर पर देख रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी में किरण के नाम पर हंगामा देखने को मिल रहा है। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं सोच रहा था कि प्रधानमंत्री जी रामलीला मैदान की रैली से कुछ बातें दिल्ली के विकास की करेंगे, लेकिन उनके पास दिल्ली के विकास का खाका नहीं होने की वजह से उन्होंने केवल मेरे बारे में बातें की।

    आपको बता दें, कृष्णानगर से ही किरण बेदी चुनाव लड़ेगी, जो भारतीय जनता पार्टी की पुश्तैनी सीट है। यह सीट किरण बेदी के लिए सुरक्षित मानकर भाजपा ने उन्हें यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। बुधवार को किरण बेदी कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्ची दाखिल करेंगी

    पढ़ेंः भाजपा मुख्यालय के बाहर सतीश उपाध्याय के समर्थकों का हंगामा

    पढ़ेंः दिल्ली में मुकाबला Iron Lady और I-Run Man के बीच