विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सरकार में कौन-कौन होंगे केजरीवाल के सिपहसालार

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 09:45 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 09:47 AM (IST)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी [आप] की सरकार में पार्टी के यह विधायक होंगे मंत्री .. मनीष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी [आप] की सरकार में पार्टी के यह विधायक होंगे मंत्री ..

मनीष सिसोदिया :

विधानसभा क्षेत्र - पटपड़गंज

परिचय - पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त मनीष सिसोदिया जनलोकपाल आंदोलन के दौरान चर्चा में आए। पेशे से पत्रकार रहे मनीष ने जी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियो में लंबे समय तक कार्य किया है। सूचना का अधिकार कानून बनाने के लिए चले आंदोलन और उसके बाद जनलोकपाल आंदोलन में भी वे सक्रिय रहे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जेल भी गए।

मंत्री बनाए जाने का कारण -

अरविंद केजरीवाल के सबसे नजदीकी तथा गैर सरकारी संस्था परिवर्तन से लेकर अब तक हर गतिविधियों में साथ देने के चलते पार्टी ने इन्हें यह दर्जा दिया।

सोमनाथ भारती :

विधानसभा क्षेत्र - मालवीय नगर

परिचय - सोमनाथ भारती ने आइआइटी से एमएससी करने के बाद कानून की पढ़ाई की और वकालत को अपना पेश बनाया। दिल्ली गैंगरेप के बाद हुए जन आंदोलन में जब दिल्ली पुलिस ने निर्दोष युवकों को फंसाने की कोशिश की तो सोमनाथ ने उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।

मंत्री बनाए जाने का कारण -

पार्टी के विधायकों में सबसे अधिक पढ़े-लिखे हैं तथा अपने पेशे से कई लोगों की सहायता की। दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री को चुनाव में पराजित किया।

गिरीश सोनी :

विधानसभा क्षेत्र - मादीपुर

परिचय - 12वीं पास व आइटीआइ की शिक्षा प्राप्त गिरीश 1980 से भारत की जनवादी नौजवान सभा नामक संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा एवं रोजगार के लिए संघर्षरत आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लंबे समय तक लड़ी है। बिजली-पानी आंदोलन के दौरान गिरीश ने घर-घर जाकर लोगों को इकट्ठा किया।

मंत्री बनाए जाने का कारण - अरविंद केजरीवाल द्वारा गत वर्ष बिजली-पानी के लिए शुरू किए गए आंदोलन में गिरीश ने दाहिने हाथ की तरह काम किया। उनके जुझारूपन को देख पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी।

सत्येंद्र कुमार जैन :

विधानसभा क्षेत्र - शकूरबस्ती

परिचय - बैचलर आफ आर्किटेक्चर की शिक्षा प्राप्त सत्येंद्र सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे, लेकिन अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी और कंसल्टेंसी शुरू की। जनलोकपाल आंदोलन के दौरान बेहद सक्रिय रहे सत्येंद्र स्पर्श नामक संस्था से जुड़े हैं, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के लिए काम करती है।

मंत्री बनाए जाने का कारण -

समाज सेवा के अच्छी खासी नौकरी छोड़ जो योगदान दिया। इससे मंत्री पद की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने दिल्ली के लोगों की सेवा करने का मौका दिया।

सौरभ भारद्वाज :

विधानसभा क्षेत्र - ग्रेटर कैलाश

परिचय - बीटेक, एलएलबी की शिक्षा प्राप्त सौरभ एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। 2005 में एक गरीब बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में उस बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए सौरभ ने लड़ाई शुरू की। नेत्रहीनों, गरीब छात्रों, बाढ़ पीड़ितों आदि की मदद के लिए सौरभ आवाज उठाते रहे हैं।

मंत्री बनाए जाने का कारण - भाजपा व कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी को जिस तरह सौरभ ने मात दी और क्षेत्र की जनता का नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे थे, केजरीवाल में अपनी कैबिनेट में स्थान दिया।

पढ़ें : बिन्नी के बगावती सुर पड़े नरम, आप को मिली राहत

राखी बिड़ला :

विधानसभा क्षेत्र - मंगोलपुरी

परिचय - पत्रकारिता व जनसंचार में एमए की शिक्षा प्राप्त राखी एक निजी समाचार चैनल में पत्रकार हैं। राखी इसके अलावा कुछ सामाजिक संस्थाओं के साथ वाल्मीकि समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए भी काम करती हैं। वाल्मीकि समुदाय से संबंध रखने वाली राखी के पिता लंबे समय तक कांग्रेस में रहे, लेकिन जनलोकपाल आंदोलन के दौरान उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

मंत्री बनाए जाने का कारण -

दिल्ली सरकार के मजबूत मंत्री माने जाने वाले राजकुमार चौहान को 26 वर्षीय राखी ने पराजित किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।