विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी का दावा, दिल्ली में बनेगी सरकार

By Edited By:
Published: Fri, 18 Oct 2013 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2013 07:42 PM (IST)

नई दिल्ली [जासं]। आम आदमी पार्टी [आप] का दावा है कि विधानसभा चुनाव में उसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है। उसके अनुसार भाजपा तीसरे नंबर पर है। पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल व योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को अपने तीसरे सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक की। जिसमें आप को 32, कांग्रेस को 2

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जासं]। आम आदमी पार्टी [आप] का दावा है कि विधानसभा चुनाव में उसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है। उसके अनुसार भाजपा तीसरे नंबर पर है। पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल व योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को अपने तीसरे सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक की। जिसमें आप को 32, कांग्रेस को 28 व भाजपा को मात्र दस सीटें मिलने की बात कही गई है। एक सीट पर आप व भाजपा दोनों का पलड़ा बराबर का बताया गया है। पार्टी का दावा है कि नरेंद्र मोदी को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद भी दिल्ली में आप की बढ़त पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सर्वे में आप को 32 फीसद मत के साथ सबसे आगे बताया गया है। जबकि 28 फीसद मत के साथ कांग्रेस दूसरे तथा 24 फीसद मत के साथ भाजपा तीसरे नंबर पर है। बसपा को सात फीसद व अन्य को नौ फीसद मत मिलने की संभावना है।

पार्टी के अनुसार यह सर्वे पांच सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच कराए गए हैं। इससे पहले भी पार्टी ने फरवरी व अगस्त माह में दो सर्व कराई थी। पहले दो सर्वे में कांग्रेस को क्रमश: 35 व 26 फीसद तथा भाजपा को क्रमश: 35 व 31 फीसद मत मिलने की संभावना जताई गई थी। इस तरह से फरवरी से अक्टूबर तक भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम व वाल्मीकि समाज का तथा भाजपा के सिख व स्वर्ण जातियों का भी वोट प्राप्त हो रहा है। यदि इसी तरह से लोगों का रूझान बना रहा तो विधानसभा चुनाव में आप को 48 सीटें मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग समस्या से ज्यादा उसे दूर करने के लिए पार्टी की नियत को को ध्यान में रखकर अपना समर्थन दे रहे हैं। जहां कांग्रेस के 15 वर्षो के शासनकाल में दिल्ली का बुरा हाल हो गया, वहीं भाजपा शासित नगर निगम की भी कोई उपलब्धि नहीं रही, चुनाव के समय भाजपा कोई नया चेहरा लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कोलगेट मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग। इसके साथ ही उन्होंने सभी पार्टियों से चंदा का विवरण सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

योगेंद्र यादव ने कहा कि आज के दिन में कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी है, लेकिन उनकी लड़ाई दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ है, जिसमें कांग्रेस व भाजपा दोनों शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की ओर मतदाताओं का रुझान है। अभी चार फीसद मत से पार्टी आगे है, लेकिन और मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि, इसमें से लगभग ढाई फीसद मत दूसरी पार्टियां शराब व पैसे खरीद लेंगी। पार्टी अभी 21 सीटों पर काफी कम अंतर से पिछड़ रही है। जिसमें बढ़त बनाई जा सकती है। बुजुर्ग महिलाओं के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए भी प्रयास करना होगा।

उनके अनुसार भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद दिल्ली में हुए सभी सर्वे में आप की बढ़त दिखाई गई है। यानी की आप के पक्ष में लहर है, लेकिन कुछ लोग यह भ्रम फैलाने में लगी हुई है कि आप वोट कटवा पार्टी है। इस मौके पर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह भी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।