विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद पहुंची आमिर खान की 'दंगल'

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 07:29 PM (IST)

'दंगल' की स्क्रीनिंग संसद का सत्र खत्म होने के बाद शाम को बालयोगी ऑडिटोरियम में की जाएगी। लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

संसद पहुंची आमिर खान की 'दंगल'
संसद पहुंची आमिर खान की 'दंगल'

नई दिल्ली, प्रेट्र। अभिनेता आमिर खान की लोकप्रिय फिल्म 'दंगल' संसद तक पहुंच गई है। जी हां! अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पहल पर लोकसभा सचिवालय ने संसद सदस्यों को 'दंगल' दिखाने का फैसला किया है। फिल्म का प्रदर्शन गुरुवार को किया जाएगा। इसका उद्देश्य सदस्यों को महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है।

'दंगल' की स्क्रीनिंग संसद का सत्र खत्म होने के बाद शाम को बालयोगी ऑडिटोरियम में की जाएगी। लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद सदस्यों के लिए 23 मार्च को शाम 6:30 बजे फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका आयोजन लोकसभा सचिवालय के कल्याण विभाग ने किया है।

यह भी पढ़ें- सांसदों के व्यवहार से सुमित्रा महाजन खफा, पूछा- यहां कोई स्कूल चल रहा है

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिल्म दिखाने का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है, ताकि कानून निर्माता अपने संसदीय क्षेत्र में इसे बढ़ावा दे सकें। दंगल ऐसे पहलवान पिता की कहानी है, जिन्होंने अपनी बेटियों को कुश्ती में झंडा गाड़ने के लिए प्रशिक्षित किया। पिछले साल संसद में 'चाणक्य' नाटक का मंचन किया गया था।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए एसएम कृष्णा