Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली में प्रोजेक्टर से प्रचार कर रही आम आदमी पार्टी

    By Sanjay BhardwajEdited By:
    Updated: Mon, 08 Dec 2014 08:17 AM (IST)

    अरविंद केजरीवाल विदेश में हैं, मगर उनकी आवाज राजधानी की गली-गली में गूंज रही है। आम आदमी पार्टी (आप) केजरीवाल का संदेश जनता के बीच पहुंचाने के लिए प्रोजेक्टर का सहारा ले रही है। प्रोजेक्टर की सहायता से दिल्लीवासियों को आप की 49 दिन की सरकार के बारे में बताया

    नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। अरविंद केजरीवाल विदेश में हैं, मगर उनकी आवाज राजधानी की गली-गली में गूंज रही है। आम आदमी पार्टी (आप) केजरीवाल का संदेश जनता के बीच पहुंचाने के लिए प्रोजेक्टर का सहारा ले रही है। प्रोजेक्टर की सहायता से दिल्लीवासियों को आप की 49 दिन की सरकार के बारे में बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी की रणनीति है कि चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले केजरीवाल का संदेश राजधानी के हर व्यक्ति तक पहुंच जाए। इसके तहत अभी तक लगभग दो लाख दिल्लीवासियों तक उनके भाषण को पहुंचाया जा चुका है। प्रोजेक्टरों के सहारे राजधानी में करीब एक हजार नुक्कड़ सभाएं की गईं।

    पार्टी का कहना है कि प्रोजेक्टर से प्रचार अभियान की अभी शुरुआत हुई है। प्रचार जोर पकड़ने पर पार्टी इसे विस्तार देगी। पार्टी के अनुसार दिल्ली के हर निगम वार्ड में कार्यकर्ताओं को एक प्रोजेक्टर दिया गया है। एक प्रोजेक्टर की सहायता से अलग-अलग जगह पर रोजाना चार कार्यक्रम होते हैं।

    एक घंटे के कार्यक्रम में पहले तीस मिनट तक केजरीवाल का भाषण चलता है। इसमें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को असफल बताया जा रहा है। इसके बाद 49 दिन की सरकार की उपलब्धियां बताती करीब दस मिनट की फिल्म दिखाई जाती है। फिर दस मिनट तक सरकार छोड़ने के पीछे की मजबूरी बताई जाती है। आखिर में नायक नाम की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है।

    ---कुछ दिन पहले ही प्रोजेक्टर से प्रचार शुरू किया गया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर व प्रचार सामग्री दी है। प्रोजेक्टर चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जगह तय करने के साथ ही नुक्कड़ सभा चलाने की पूरी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की ही होती है। हर नुक्कड़ सभा में करीब दो सौ लोग जुट जाते हैं। हमारी कोशिश कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की है। चुनावी अधिसूचना जारी होने पर इसके लिए चुनाव आयोग से स्वीकृति मांगी जाएगी और पूरी दिल्ली में प्रोजेक्टर की सहायता से चुनाव प्रचार किया जाएगा।-दिलीप पांडेय, वरिष्ठ नेता

    पढ़ें : केजरी को फिर झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी

    पढ़ें : आप ने फिर किया सस्ती बिजली और मुफ्त पानी का वादा