विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्ताधारी सपा से भी नहीं डर रहे चोर, पार्टी दफ्तर में भी चोरी

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2013 02:20 PM (IST)

अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की ढीली पड़ रही पकड़ के कारण यूपी में अपराध थम नहीं पा रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सम्भल। अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की ढीली पड़ रही पकड़ के कारण यूपी में अपराध थम नहीं पा रहे हैं। बढ़ते अपराधों के बीच चौंकाने वाली खबर आई है सम्भल से। कभी मुलायम सिंह यादव की संसदीय सीट रही सम्भल में सपा के जिला कार्यालय पर भी चोरों ने धावा बोल दिया। सम्भल के हयात नगर थाना क्षेत्र में बहजोई रोड पर स्थित सपा के जिला कार्यालय की दीवार में सेंध लगाकर चोर करीब एक लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े। सपा सम्भल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां के मुताबिक रविवार देर रात किसी समय हुई इस चोरी में सपा कार्यालय का कीमती फर्नीचर, इनवर्टर, बैट्री, जेनरेटर व अन्य कीमती सामान साफ हो गया। सोमवार सुबह पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मचा। सीओ राजेश चौधरी ने मौका मुआयने के बीच जल्द चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर