Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई की डिनर पार्टी से केजरीवाल को मिले 90 लाख रुपये

    By Abhishake PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 28 Nov 2014 01:17 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनावों में पैसे जुटाने के लिए मुंबई में आोजित डिनर पार्टी में उम्‍मीद से ज्‍यादा फंड मिला। मुंबई के डिनर में केजरीवाल को 36 लाख तक फंड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केजरीवाल को करीब 90 लाख रुपये का फंड

    Hero Image

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनावों में पैसे जुटाने के लिए मुंबई में आोजित डिनर पार्टी में उम्मीद से ज्यादा फंड मिला। मुंबई के डिनर में केजरीवाल को 36 लाख तक फंड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केजरीवाल को करीब 90 लाख रुपये का फंड मिला। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के मद्देनजर पैसे जुटाने कल मुंबई में डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें आने वाले हर व्यक्ति से 20,000 रुपये लिए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में कल आम आदमी पार्टी की डिनर पार्टी में हंगामा हुआ। विरोधियों और आप समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी फंड जुटाने में लगी है। मुंबई में केजरीवाल के साथ डिनर पार्टी के अलावा कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा जुटाने का काम शुरू करेंगे।

    पढ़े - न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भाजपा-आप के कार्यकर्ता भिड़े