विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय बहुगुणा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

By Edited By:
Published: Tue, 13 Mar 2012 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2012 04:55 AM (IST)

पार्टी में नेता विधायक दल के चयन पर मचे घमासान और सूबे के दिग्गज कांग्रेसियों की गैर-मौजूदगी में मंगलवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून [जागरण ब्यूरो]। पार्टी में नेता विधायक दल के चयन पर मचे घमासान और सूबे के दिग्गज कांग्रेसियों की गैर-मौजूदगी में मंगलवार को सातवें मुख्यमंत्री के रूप में विजय बहुगुणा ने शपथ ली। समारोह में कांग्रेस के 14 विधायकों समेत सत्तापक्ष के कुल 18 विधायक मौजूद रहे। इनमें उक्रांद-पी का एक और तीन निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

दून की सियासी फिजा में मंगलवार दिनभर नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुखिया को लेकर अनिश्चितता पर मंगलवार शाम को विराम लग गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक परेड मैदान में शाम ठीक पांच बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट अल्वा ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले राज्यपाल की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री मनोनीत करने की घोषणा की गई। समारोह में सिर्फ मुख्यमंत्री ने ही शपथ ली। मंत्रिमंडल के सदस्यों के बारे में बाद में फैसला होगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी के भीतर छिड़े विवाद के चलते मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को साथ ही शपथ दिलाने की योजना से पार्टी ने कदम पीछे खींच लिए। मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद दो-तीन दिन में मंत्रिमंडल को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

कार्यक्रम में पार्टी हाईकमान और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी चौ. वीरेंद्र सिंह, सह प्रभारी अनीस अहमद और गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज मौजूद रहे। कांग्रेस के कुल 32 में 14 विधायक प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, अमृता रावत, सुबोध उनियाल, नवप्रभात, शैलेंद्र मोहन सिंघल, विजयपाल सिंह सजवाण, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, गणेश गोदियाल, उमेश शर्मा, श्रीमती शैलारानी, सुंदरलाल मंद्रवाल, राजकुमार, विक्रम नेगी मौजूद थे। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायक हरीश दुर्गापाल, मंत्रीप्रसाद नैथानी व दिनेश धनै और उक्रांद-पी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी समारोह में शिरकत की।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, भुवनचंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री की बहन और रीता बहुगुणा जोशी, उक्रांद-पी अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार भी मौजूद थे। समारोह के बाद श्री बहुगुणा ने पूर्व मुख्यमंत्री व फुफेरे भाई भुवनचंद्र खंडूड़ी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।