यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 9 जवान घायल
आतंकियों के इस हमले में सेना के 9 जवान घायल हो गए, जिनमें से 3 जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नई दिल्ली, एएनआई। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में 9 जवान घायल हुए हैं, इनमें 3 की हालत गंभीर है। बीते एक सप्ताह से सुरक्षा बल लगातार घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। भारतीय सेना ने घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई करते हुए तकरीबन 20 आतंकियों को ढेर कर दिया। लेकिन अभी भी सीमारेखा के निकट आतंकी हमलों में कमी नहीं आयी है। मंगलवार की शाम 6 बजकर 5 मिनट पर आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप को अपना निशाना बनाया।
J&K: Four CRPF personnel injured after terrorists hurled a grenade at a CRPF camp in Tral(Pulwama) pic.twitter.com/0bl7Igu8dm
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
जम्मू के त्राल में अचानक आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। आतंकियों के इस हमले में सेना के 9 जवान घायल हो गए, जिनमें से 3 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमवार को भी इसी इलाके में आतंकियों ने जवानों पर हमला बोला था, जिसमें दो जवान घायल हुए थे।