यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्ड फ्लूू का बढ़ा आतंक, ग्वालियर में 8 पक्षियों की मौत
बर्ड फ्लू के कारण ग्वालियर के चिडि़याघर में पक्षियों के मरने की खबर है। दिल्ली में अब तक 17 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

ग्वालियर (एएनआई)। ग्वालियर के चिडि़याघर में H1N1 वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 8 पक्षियों की मौत हो गयी। जबलपुर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में इन मृत पक्षियों के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। बर्ड फ्लू के मामले सबसे पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में देखे गए।
बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए एहतियातन दिल्ली में चिडि़याघर को आज चौथे दिन भी बंद रखा गया है। साथ ही दक्षिणी दिल्ली के ‘डियर पार्क’ को भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।8 birds died in last 24 hours due to H1N1 in a zoo in Gwalior, samples sent to Jabalpur Veterinary University for research.
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
दिल्ली सरकार ने 23 सदस्यों की कॉर्डिनेशन कमेटी गठित की है। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। यह कमेटी मंडी में जाकर पक्षियों की पड़ताल करेगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभाग सतर्क हैं और पड़ोसी राज्यों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
