विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में बर्ड फ्लू का प्रकोप: अब तक दस पक्षियों की अकाल मौत, सरकार अलर्ट

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 08:04 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 04:15 PM (IST)

पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू से निपटने के लिए 200 किट खरीदी हैं। 500 और किट खरीदने का निर्णय लिया गया है। प्राणी उद्यानों में निगरानी की जा रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के चिड़ियाघर में बीते दिनों बर्ड फ्लू से आठ पक्षियों की मौत के बाद गुरुवार को भी इस बीमारी से दो रोसी पेलिकन पक्षियों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में सचिवालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विकास, वन एवं पर्यावरण, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान एवं तीनों नगर निगमों के आला अधिकारी मौजूद थे। गोपाल राय ने 23 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का निर्देश दिया, जो सभी संबंधित विभागों से तालमेल रखेगी।

इसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त संदीप कुमार करेंगे। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों के संबंधित मंत्रलय के मंत्री को दिल्ली सरकार ने पत्र भेजा है ताकि वे भी उचित कार्रवाई करें।

दिल्ली में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत, चिड़ियाघर में मचा हड़कंप

गोपाल राय ने बताया कि अधिकारियों की एक अलग टीम बनाने का निर्देश दिया गया है, जो चंडीगढ़ तथा महाराष्ट्र के ऐसे अधिकारियों के संपर्क में रहेगी जिन्हें ऐसे संक्रमण से निपटने का अनुभव है।

सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि किसी पक्षी की मृत्यु की सूचना मिले तो पशुपालन विभाग के कंट्रोल रूम में फोन नंबर 23890318 पर सूचित करें। दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को भी 10 टीम बनाने का निर्देश दिया है।

पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू से निपटने के लिए 200 किट खरीदी हैं। 500 और किट खरीदने का निर्णय लिया गया है। प्राणी उद्यानों में निगरानी की जा रही है। पशुपालन विभाग की छह टीमों ने ओखला पक्षी विहार, निजामुद्दीन, यमुना डायवर्सिटी पार्क, नजफगढ़ ड्रेन, गाजीपुर, दिल्ली चिड़ियाघर से 50 सैंपल एकत्र किए हैं। सरकार ने 10 रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया है।