विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही परिवार के पांच लोगों ने छोड़ा देश, आईएस में हुए शामिल

By Manish NegiEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2016 08:54 AM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 11:01 AM (IST)

मुंबई में एक ही परिवार के कई सदस्यों का आइएस में दाखिल होने का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई के एक ही परिवार के पांच लोग खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती हो गए हैं।

अंग्रेजी अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक, 26 वर्षीय अशफाक अहमद के परिवार के पांच लोग आईएस में शामिल हो गए हैं। आईएस में शामिल होने वाले अशफाक अहमद के अलावा उसकी पत्नी, छोटी बच्ची और दो कजिन मोहम्मद सिराज (22) और एजाज रहमान (30) बीते महीने जून में देश छोड़कर आईएस में शामिल हो गए। अशफाक के परिवार को इसका जरा भी आभास नहीं था कि देश छोड़ने के बाद वो सब आईएस में शामिल होने जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसे आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि 'इस मामले में हम उपदेशक मोहम्मद हनीफ से पूछताछ कर रहे हैं, जो फिलहाल क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है।'

आतंकवाद के खिलाफ 'ट्विटर वॉर', IS समर्थकों के लाखों अकाउंट्स बंद

जून के आखिरी हफ्ते में अशफाक के छोटा भाई के फोन पर अशफाक का एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि "उसने आईएस के इलाके में प्रवेश कर लिया है और अब वो वापस लौटकर नहीं आना चाहता है। अम्मी और अब्बू का ख्याल रखना।"

अशफाक के पिता अब्दुल मजीद ने 6 अगस्त को हनीफ के अलावा केरल के एक स्कूल टीचर अब्दुर रशीद के खिलाफ एक एफआईएक दर्ज कराई है। अब्दुल मजीद ने नवी मुंबई में रहने वाले आरशी कुरैशी और कल्याण के रहने वाले रिजवान के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। मजीद का कहना है कि इन लोगों ने ही उसके बेटे को बहकाकर आईएस में भर्ती कराया।

मजीद के मुताबिक साल 2014 से ही उसके बेटे के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था। वह अलग तरह के कपड़े पहनने लगा और दाढ़ी रखने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

भाजपा ने की लापता युवाओं की जांच की मांग

तिरुअनंतपुरम। भाजपा ने केरल के 21 युवाओं के लापता होने के मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से तहकीकात कराने की मांग की है। आशंका है कि ये युवक इस्लामिक स्टेट (आइएस) में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को कहा कि केरल सरकार इस मांग को गंभीरता से ले क्योंकि आइएस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है।

IS ने आग में झोंका, लड़की ने मरने से पहले कहा- 'मां इन्हें माफ कर देना'