विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

46 दवाओं की खुली बिक्री पर लगेगी रोक

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 04:29 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 04:30 AM (IST)

अब टीबी समेत कई मर्ज की 46 दवाएं खुले में नहीं मिलेंगी। सरकार द्वारा अधिसूचित इन 46 दवाओं को केमिस्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब टीबी समेत कई मर्ज की 46 दवाएं खुले में नहीं मिलेंगी। सरकार द्वारा अधिसूचित इन 46 दवाओं को केमिस्ट डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं बेच पाएंगे।

अधिसूचना के मुताबिक, आगामी एक मार्च से इन दवाओं की बिक्री डॉक्टरों के परामर्श के बगैर नहीं की जा सकेंगी। डॉक्टर की पर्ची पर जिन लोगों को ये अधिसूचित दवाएं बेची जाएंगी, उनका रिकॉर्ड रखना भी आवश्यक बना दिया गया है। इसके तहत सलाह देने वाले डॉक्टरों और ग्राहकों का विस्तृत और अलग-अलग ब्योरा तीन वर्षो के लिए रखना अनिवार्य है।

भारत के औषधि महानियंत्रक जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड की जांच कर सकता है। इसके अलावा अनुसूची एच1 के तहत आने वाली इन दवाओं के कवर पर 'आरएक्स' का लेबल लगाना भी जरूरी बना दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर